lic jeevan utsav 771 in hindi

एलआईसी जीवन उत्सव योजना 771: हर कोई इसके पीछे भाग रहा है, आखिर इसमें है क्या?

इसे जान लेने से फ़ायदा आप का है। क्या LIC Jeevan Utsav Plan 771 आपके लिए सही है? जानें पूरी सच्चाई, फायदे, नुकसान और Expert Review, और उदाहरण सहित। इस विस्तृत हिंदी लेख में।

आदमी “दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है।” यही कहावत LIC की किसी भी पॉलिसी पर बिल्कुल फिट बैठती है। आज भी हजारों लोग केवल एजेंट की बातों में आ करके पॉलिसी खरीदते हैं और बाद में उन्हें पता चलता है कि जिस रिटर्न की उम्मीद थी, वह उतना नहीं मिला। अगर आप भी LIC जीवन उत्सव प्लान नंबर 771 खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले इस रिव्यू को आखिर तक जरूर पढ़ें। यह लेख आपको केवल फायदे नहीं बताएगा बल्कि उन बातों पर भी रोशनी डालेगा जिन्हें अक्सर लोग बदलते समय धुंधला कर देते हैं।

LIC Jeevan Utsav Plan 771 (जीवन उत्सव 771) क्या है?

LIC जीवन उत्सव प्लान 771 एक संपूर्ण जीवन, नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग बीमा प्लान है। इसका उद्देश्य केवल जीवन बीमा देना ही नहीं है, बल्कि सीमित वर्षों तक प्रीमियम भरने के बाद पूर्णकालिक इंकम का विकल्प देना भी है जैसे कि हर साल एक बार पेंशन के रूप में जीवन भर इनकम मिलता है,। इस योजना में आपको केवल 5 से 16 वर्षों तक प्रीमियम देना होता है, जबकि जीवनभर बीमा सुरक्षा बनी रहती है। प्रीमियम अवधि पूरी होने के बाद आप रेगुलर इनकम या फ्लेक्सी इनकम विकल्प चुन सकते हैं। इस योजना में प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान प्रति ₹1,000 बेसिक सम एश्योर्ड पर ₹40 की गारंटीड एडिशन भी मिलती है। यह सुविधा इसे पारंपरिक LIC योजनाओं से थोड़ा अलग बनाती है।

मुख्य विशेषताएँ :-
विशेषता : विवरण
योजना संख्या: 771
योजना प्रकार: संपूर्ण जीवन बीमा
प्रीमियम अवधि: 5 से 16 वर्ष
न्यूनतम बीमित राशि: ₹5 लाख
आय विकल्प: नियमित आय / फ्लेक्सी आय
गारंटीड एडिशन: ₹40 प्रति ₹1000 बीमित राशि प्रति वर्ष (पीपीटी के दौरान)
लोन सुविधा: उपलब्ध
राइडर्स: उपलब्ध

प्रीमियम भुगतान का तरीका: सालाना / छमाही / तिमाही / मासिक (ECS).

प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु: 90 दिन पूरे

अधिकतम प्रवेश आयु: 65 वर्ष (निकटतम जन्म तिथि)

अधिकतम बीमा राशि: कोई सीमा नहीं (आय पर निर्भर)

एलआईसी जीवन उत्सव योजना 771: हर कोई इसके पीछे भाग रहा है, आखिर इसमें है क्या?

70 साल की उम्र तक ज़्यादा से ज़्यादा एक्सीडेंटल डेथ और डिसेबिलिटी बेनिफ़िट राइडर उपलब्ध होता है

पॉलिसी के फ़ायदे:

मृत्यु होने पर: बेसिक सम एश्योर्ड + गारंटीड एडिशन (अगर कोई हो), या सालाना प्रीमियम का 7 गुना, या मृत्यु के समय तक चुकाए गए सभी प्रीमियम का 105 प्रतिशत – इनमें से जो भी ज़्यादा हो।

सर्वाइवल (जीवित रहने) पर: 100 साल की उम्र तक हर साल (इनकम शुरू होने वाले साल से) सम एश्योर्ड का 10 प्रतिशत भुगतान किया जाएगा और इस अवधि तक जीवित रहने पर, 100 साल की उम्र में या मृत्यु होने पर सम एश्योर्ड + जमा गारंटीड एडिशन का भुगतान किया जाएगा।

इनकम टैक्स का फ़ायदा:

  • इस प्लान के तहत चुकाए गए प्रीमियम पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।
  • इस प्लान के तहत मिलने वाली मैच्योरिटी की रकम सेक्शन 10(10D) के तहत टैक्स-फ़्री होती है।

इस योजना के फायदे

LIC जीवन उत्सव प्लान 771 का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी लाइफटाइम गारंटीड इनकम है यानी पेंशन टाइप मानिए। । प्रीमियम पेमेंट खत्म होने के बाद, 3 साल इंतजार करने के बाद। हर साल बेसिक सम एश्योर्ड का 10% रेगुलर आय के रूप में प्राप्त किया जा सकता है। अगर आपको तुरंत आय की जरूरत नहीं है, तो फ्लेक्सी इनकम ऑप्शन में राशि जमा रहती है और उस पर तय 5.5 परसेंट कंपाउंड इंटरेस्ट रेट से ब्याज भी मिलता है। इसके साथ ही परिवार को मृत्यु लाभ, लोन सुविधा, टैक्स लाभ तथा लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। जिन लोगों को शेयर बाजार का रिस्क पसंद नहीं है और वे निश्चित लाभ चाहते हैं, उनके लिए यह योजना उपयोगी हो सकती है।

किन कमियों पर ध्यान देना चाहिए?

हर योजना की तरह इसमें भी कुछ सीमाएं हैं। यह निवेश के फीस से उच्च रिटर्न देने वाली योजना नहीं है। यदि आपका लक्ष्य केवल धन बढ़ाना है, तो म्यूचुअल फंड एसआईपी या इक्विटी आधारित निवेश लंबे समय में अधिक रिटर्न दे सकते हैं लेकिन उसमें भी जोखिम का कारक भी हो सकता है। यह योजना बोनस आधारित नहीं है, इसलिए लाभ पहले से तय रहते हैं। कुछ स्वतंत्र वित्तीय विश्लेषकों के अनुसार इसका वास्तविक वार्षिक रिटर्न कई मामलों में लगभग 5%-6% के आसपास रह सकता है, जो निवेशक की आयु, प्रीमियम और विकल्प पर निर्भर करता है। इसके लिए इसे निवेश की बजाय बीमा + गारंटीड आय उत्पाद के रूप में देखना अधिक उचित होगा। और भविष्य में ब्याज का दर आज से बहुत नीचे गिरे तो तब यह योजना बहुत ऊपर रहती है।

किसके लिए यह योजना सही है?

यदि आप जोखिम से बचना चाहते हैं, निश्चित आय पसंद करते हैं, रिटायरमेंट के बाद नियमित नकदी प्रवाह चाहते हैं या परिवार के लिए जीवनभर सुरक्षा चाहते हैं, तो LIC जीवन उत्सव 771 एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वरिष्ठ नागरिक, कंजर्वेटिव निवेशक तथा ऐसे लोगों के लिए जो मार्केट की अस्थिरता से दूर रहना चाहते हैं, तो यह योजना मानसिक शांति प्रदान करती है।

किन लोगों को यह योजना नहीं खरीदनी चाहिए?

अगर आप, लंबी अवधि तक निवेश कर सकते हैं और धन सृजन आपका मुख्य उद्देश्य है, तो केवल इस योजना पर निर्भर रहना सही निर्णय नहीं होगा। ऐसे निवेशकों के लिए अलग टर्म इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड SIP का संयोजन कई बार अधिक उपयुक्त माना जाता है। हाल के वित्तीय मंचों और निवेशकों की चर्चाओं में भी यही राय बार-बार सामने आई है कि बीमा और निवेश को अलग रखना कई परिस्थितियों में बेहतर रणनीति हो सकती है।

विशेषज्ञ समीक्षा:LIC जीवन उत्सव 771

मेरे एनालिसिस के अनुसार LIC जीवन उत्सव प्लान 771 उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें गारंटीड इनकम, लाइफटाइम कवर और कैपिटल सेफ्टी चाहिए। तो ये एक अच्छा विकल्प है। लेकिन यदि आपका लक्ष्य महंगाई को मात देना और ज्यादा वेल्थ बनाना है, तो यह अकेला समाधान नहीं है। इसलिए इस योजना को खरीदने से पहले अपने फाइनेंशियल गोल्स, कैश फ्लो और रिस्क प्रोफाइल का मूल्यांकन अवश्य करें।

क्या आपको LIC Jeevan Utsav Plan 771 खरीदना चाहिए?

इस प्रश्न का उत्तर आपके लक्ष्य पर निर्भर करता है। यदि आप जीवनभर निश्चित आय चाहते हैं और जोखिम नहीं लेना चाहते, तो यह योजना उपयोगी सिद्ध हो सकती है। यदि आपका उद्देश्य सिर्फ अधिक रिटर्न कमाना है, तो अन्य निवेश योग्यता की तुलना करना आवश्यक हो जाता है। याद रखिए, कोई भी बीमा पॉलिसी खरीदने से पहले उसका ब्रोशर, लाभ चित्रण और नियम व शर्तें अवश्य पढ़ें।

निष्कर्ष

LIC जीवन उत्सव प्लान 771 एक भरोसेमंद संपूर्ण जीवन बीमा प्लान है जो सीमित वर्षों के प्रीमियम के बदले जीवनभर सुरक्षा और निश्चित आय का विकल्प देता है। हालांकि यह हर निवेशक के लिए उपयुक्त नहीं होगा। सही निर्णय वही है जो आपके वित्तीय लक्ष्यों, जोखिम क्षमता और भविष्य की पीढ़ियों के अनुरूप हो। इसोच-समझकर लिया गया फैसला ही आगे बढ़ने वाला सबसे बड़ा लाभ देता है।

FAQ’s

  1. क्या LIC Jeevan Utsav Plan 771 में जीवनभर आय मिलती है?

हाँ, रेगुलर इनकम ऑप्शन चुनने पर पात्रता पूरी होने के बाद तय शर्तों के अनुसार जीवनभर आय प्राप्त की जा सकती है।

  • 2. क्या इस योजना में Loan की सुविधा उपलब्ध है?

हाँ, तय सुई पूरी होने पर पॉलिसी लोन उपलब्ध है।

  • 3. क्या LIC Jeevan Utsav 771 निवेश के लिए सबसे अच्छा विकल्प है?

यदि आपका लक्ष्य Guaranteed Income और Insurance Protection है तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है। यदि आपका उद्देश्य अधिक रिटर्न है, तो अन्य निवेश योग्यता की तुलना अवश्य करें।

आप यह भी देख/पढ़ सकते हैं:

  1. एलआईसी क्या है?

2. जीवन साथी LIC प्लान 889 Review: इसे नजरअंदाज किया तो पछताना पड़ सकता है!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *